पटना पुलिस की कार्रवाई, पिता-पुत्र हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार; पिस्टल, तीन कट्टा और 140 जिंदा कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
पीसी कर जानकारी देते ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

पीसी कर जानकारी देते ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

पटना ग्रामीण पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. घर से मिले हथियारों का जखीरा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना ग्रामीण पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पिता-पुत्र को भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से तीन देशी कट्टा, एक 7.65 एमएम पिस्टल, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, मैगजीन, नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपित का हत्या, लूट और डकैती सहित कई संगीन मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, पटना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार की रात करीब 1:30 बजे एसटीएफ को सूचना मिली कि पंडारक थाना क्षेत्र के भगवतीपुर करमौर गांव निवासी दयानंद पासवान उर्फ सुरेश पासवान तथा उसका पुत्र अभिषेक कुमार किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में घर पर हथियार जमा कर रखे हुए हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और आरोपितों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई.

घर से मिला हथियारों और कारतूस का जखीरा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

बरामद सामान में तीन देशी कट्टा, एक 7.65 एमएम पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 7.65 एमएम के 26 जिंदा कारतूस, 8 एमएम केएफ के 57 जिंदा कारतूस, .30/06 बोर के 50 जिंदा कारतूस, 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस, दो अन्य विशेष कारतूस, 56,200 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और गोलियां रखने वाले पांच प्लास्टिक बॉक्स शामिल हैं.

आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दयानंद पासवान उर्फ सुरेश पासवान का हत्या, लूट और डकैती समेत कई गंभीर मामलों में पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस बरामद हथियारों और कारतूस के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनका संबंध किसी सक्रिय अपराधी गिरोह से तो नहीं है.

संभावित बड़ी वारदात टलने का दावा

इस छापेमारी अभियान में पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय, पुलिस पदाधिकारी अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, ब्रजेश कुमार सहित एसटीएफ और अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे. पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में किसी संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया.

Also Read: तेज प्रताप यादव की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र, बोले- यहां वीआईपी कल्चर चल रहा


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन