जैक आकांक्षा फेज-2 रिजल्ट घोषित: 175 विद्यार्थी पास, इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा सफल

Updated:
विज्ञापन
JAC Akanksha Result 2026

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के दफ्तर की तस्वीर

JAC Akanksha Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आकांक्षा फेज-टू परीक्षा 2026 का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. कुल 497 में से 175 छात्र (इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट) सफल हुए हैं. सबसे अधिक चयन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वालों का हुआ है.

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

JAC Akanksha Result 2026, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), रांची ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आकांक्षा फेज-टू परीक्षा-2026 का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में राज्यभर से कुल 497 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 175 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया है. जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की. परिणाम जारी होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं. इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य के होनहार विद्यार्थियों को मुफ्त में तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की कोचिंग और तैयारी करवाना है.

इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा 75 छात्र पास

सफल हुए 175 विद्यार्थियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार इंजीनियरिंग विंग के छात्रों का दबदबा देखने को मिला है. कुल सफल छात्रों में से सबसे अधिक 75 विद्यार्थी इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए चुने गए हैं. इसके अलावा मेडिकल और क्लैट (कानून की पढ़ाई) की तैयारी करने वाले छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां मेडिकल के लिए 50 विद्यार्थी और क्लैट के लिए भी 50 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया है. इन सभी सफल छात्र-छात्राओं को अब आकांक्षा योजना के तहत आगे की कोचिंग और आवासीय सुविधाएं दी जाएंगी.

Also Read: Bokaro: रिवाल्वर के साथ घूम रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की धुनाई, बाद में पुलिस को सौंपा

जैक अध्यक्ष ने दी बधाई

जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में निरंतर कड़ी मेहनत करने और अपनी क्षमताओं को और अधिक विकसित करने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही डॉ. हांसदा ने इस पूरी परीक्षा के सुचारु और कदाचार मुक्त संचालन के लिए परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों, जिला समन्वयकों और शिक्षकों के योगदान को बेहद महत्वपूर्ण बताया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read: Ramgarh: नशे के खिलाफ जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, नशामुक्त समाज निर्माण की ली गई शपथ

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola