Bokaro: रिवाल्वर के साथ घूम रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की धुनाई, बाद में पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News

दोनो युवक को लेकर जाती नावाडीह पुलिस

Bokaro: बोकारो में हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Bokaro (नावाडीह): नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत में शनिवार की शाम करीब सात बजे रिवाल्वर के साथ गांव में घूम रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उनकी जमकर धुनाई कर दी. बाद में दोनों अपराधियों को नावाडीह पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. सूचना मिलते ही नावाडीह थाना के एएसआई राहुल कुमार, विक्रेश सिंह दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से दोनों युवकों को छुड़ाकर गिरफ्तार कर थाना ले आये. घटना के बाद बाराडीह गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

गांव के लोगों ने घेरकर पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार अपने दोस्त के साथ बाराडीह गांव शराब पीने आया हुआ था. इस दौरान गांव के एक युवक से कहासुनी हो गई, जिसके बाद अपराधी युवक ने अपने पास रखी रिवाल्वर निकाल कर गोली मार देने की धमकी दी. इससे युवक डर कर चुप हो गया. इसके बाद दोनों अपराधी आगे बढ़ गये. इसके बाद गांव के युवक ने हो हल्ला कर आसपास के ग्रामीणों को जुटा लिया और घेराबंदी कर पंचायत भवन के समीप दोनों को पकड़ लिया गया. दोनों की जमकर पिटाई की गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

मुखिया प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में रिवाल्वर छीन लिया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अपराधी युवक बाघमारा के निवासी हैं और लंबे समय से नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी में अपने रिश्तेदार के घर में रह रहे थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें…

Bokaro News : डीवीसी अस्पताल परिसर में लगे शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रह

Bokaro News : अवैध कोयला लदी 10 मोटरसाइकिलें जब्त

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola