सऊदी अरब से सत्येंद्र महतो का शव गांव पहुंचा, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन

रोते बिलखते परिजन

रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो का शव एक महीने बाद वापस गांव पहुंचा. शव के पहुंचते ही पूरा गांव गम में डूब गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह घटना विदेश में काम करने वाले मजदूरों के हालातों पर सवाल उठाती है.

विज्ञापन

प्रशान्त कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

गोमिया (बोकारो): जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कतवारी गांव के प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो का शव एक महीने बाद बुधवार सुबह सऊदी अरब से गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया.

अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

रोजगार की तलाश में 2024 में पहुंचा था सऊदी अरब

जानकारी के अनुसार सत्येंद्र महतो 26 नवंबर 2024 को रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे. वहां वे हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे. 25 जून को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी.

सत्येंद्र महतो अपने पीछे पत्नी, पुत्री प्रीति कुमारी (21 वर्ष), पुत्र अरविंद कुमार और मंगेश कुमार (13 वर्ष) को छोड़ गए हैं. मौके पर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी विदेशों से महीनों बाद शव आने के मामले सामने आते रहे हैं.


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज 11 और नक्षत्र न्यूज में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार एवं विशेष लेख लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola