पटना में डीएवी स्कूल के सामने सड़क पर गिरा बिजली का तार, स्कूल वैन बाल-बाल बची, लोगों ने विभाग पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर गिरा बिजली का तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के खगौल में एक दिल दहला देने वाली घटना में बिजली का तार सड़क पर गिर गया, जिससे एक स्कूल वैन बाल-बाल बच गई. स्थानीय लोगों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

पटना से अनुपम की रिपोर्ट

विज्ञापन

पटना. दानापुर क्लब के सामने और डीएवी खगौल स्कूल के सामने स्थित खगौल–सगुना मुख्य मार्ग पर बुधवार को बिजली का तार अचानक सड़क पर गिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूल वैन बाल-बाल बच गई. समय रहते वाहन रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया. यह घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

स्थानीय लोगों ने पहले भी दी थी सूचना

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर बिजली के तार की समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई थी. इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की गई. घटना के बाद लोगों ने खुद ही बांस-बल्ला लगाकर तार को करीब 7 से 8 फीट ऊपर टिकाया, ताकि आवागमन किसी तरह जारी रह सके. हालांकि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है.

रोजाना हजारों वाहन और स्कूल बसें गुजरती हैं

खगौल–सगुना मुख्य मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है. इसी रास्ते से प्रतिदिन डीएवी खगौल स्कूल की बसें, वैन और हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. ऐसे में सड़क पर बिजली का तार गिरना किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से बच्चों और आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई है.

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल स्थायी समाधान कराने की मांग की है. साथ ही इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई है. लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन