पटना सिटी में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन थानों की संयुक्त छापेमारी
तीन गिरफ्तार
Patna News: पटना सिटी में दीदारगंज, आलमगंज और चौक थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान देसी और अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई में शराब ढुलाई में इस्तेमाल एक ऑटो भी जब्त किया गया.
Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव)
पटना सिटी में पुलिस ने शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. दीदारगंज, आलमगंज और चौक थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में कुल 227 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक ऑटो भी जब्त किया गया है.
पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.
दीदारगंज में 161 लीटर देसी शराब बरामद
दीदारगंज थाना पुलिस ने दारोगा आरती कुमारी के नेतृत्व में गोप घाट इलाके में छापेमारी की. इस दौरान ऑटो पर लदी 161 लीटर देसी शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद निवासी राकेश कुमार और मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है. परिवहन में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त कर लिया गया है.
आलमगंज में 56 लीटर शराब जब्त
आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग टीओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 56 लीटर देसी शराब बरामद की. पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
चौक थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब बरामद
चौक थाना पुलिस ने पटना साहिब स्टेशन के पास छापेमारी कर 10.51 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. इस मामले में चौक थाना क्षेत्र के भीतरी बेगमपुर निवासी मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर अन्य शराब कारोबारियों की तलाश की जा रही है.
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










