जेल में हैं पति, प्रेमी के साथ भागी पत्नी
Updated at : 27 Apr 2024 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेमी के साथ पत्नी फरार
विज्ञापन
चिरकुंडा.
कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिवलबाड़ी मुंडा धौड़ा में रहने वाली दो बच्चे की मां (30 वर्ष) गुरुवार को मुहल्ले के रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक के साथ अपने घर से भाग गयी है. बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला का पति एक मामले में पिछले 10 दिनों से धनबाद जेल में बंद है. इस संबंध में युवक के पिता ने कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.तलाकशुदा महिला की परिजनों ने की पिटाई, अस्पताल में भर्ती : चिरकुंडा.
शिवलीबाड़ी में तलाकशुदा एक महिला को उसके सगे दो भाई, भाभी एवं बहन ने बुरी तरह पिटाई कर दी. आरोप है कि मुंह में कपड़ा ठूंस कर कमरे में बंद कर रातभर पिटाई की गयी. वह धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती हैं. स्थानीय लोगों ने महिला को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना 23 अप्रैल की देर रात की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




