बाघमारा में अपराधियों ने की बम गोलियों की बरसात, फूंके हाइवा, 1 घायल, जानें क्या है पूरा मामला

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2021 9:58 AM

विज्ञापन

एक हाइवा चालक मानिक घोष को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसका इलाज डुमरा रीजनल अस्पताल में चल रहा है. सूचना पाकर बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव एवं सीआइएसएफ जवान पहुंचे. हाइवा की आग को बुझा दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News, Dhanbad News, Dhanbad Baghmara News धनबाद : ब्लॉक दो क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी मां अंबे माइनिंग प्रालि के बेनीडीह स्थित कैंपस में सोमवार की रात 12:30 बजे अपराधियों ने धावा बोला. कैंपस में एक दर्जन से अधिक बम फेंके और दस-बारह राउंड फायरिंग की. कैंपस के बाहर खड़े दो हाइवा (एनएल 02 के1492, एनएल 02 के 9768) को फूंक दिया. जबकि एनएल 01 के 9390, एनएल 0219700 नंबर की वोल्वो एवं एक चैन डोजर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

एक हाइवा चालक मानिक घोष को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसका इलाज डुमरा रीजनल अस्पताल में चल रहा है. सूचना पाकर बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव एवं सीआइएसएफ जवान पहुंचे. हाइवा की आग को बुझा दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

कैंपस में लागू है निषेधाज्ञा

मजदूरों के अनुसार हमलावर पैदल थे. उनकी संख्या 10-15 संख्या होगी. घटना के बाद अपराधी जिस रास्ते से आये थे, उसी रास्ते से भागे. कैंपस में एक महीना पहले एसडीओ ने निषेधाज्ञा लगाया है. यहां स्थानीय पुराने मजदूरों को रोजगार देने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोग आंदोलनरत हैं.

मंगलवार को ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन प्रस्तावित है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे राजनीति भी हो सकती है. क्योंकि घटना के बाद किसी तरह की लूटपाट की सूचना फिलहाल नहीं है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola