11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Jun 2026 6:19 AM

विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें, फोटो-एआई

11 June Top 20 News: ओमान तट पर भारत के कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है. वहीं, नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की नई सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है. मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. इंडियन टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद 3 भारतीय लापता, भारत का कड़ा रुख, US राजनयिक तलब

Iran America Conflict: ओमान तट के पास बुधवार (10 जून) को एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों में से तीन अभी भी लापता हैं. इस घटना पर भारत सरकार ने गहरी चिंता जताते हुए हमले की कड़ी निंदा की है. यह घटना ऐसे समय हुई है जब दो दिन पहले ही पलाऊ के झंडे वाले एक अन्य जहाज पर भी हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय सवार थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस के ‘कुशासन’ के बाद जनता ने NDA पर जताया भरोसा

PM Modi: केंद्र में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मौके पर बुधवार (10 जून) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में बीजेपी और एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 13 जून तक इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान, देश भर में आंदोलन की चेतावनी

CJP Protest: परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है. संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन और बड़े स्तर पर छात्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. शुभेंदु अधिकारी सरकार में स्वपन दासगुप्ता बने वित्त मंत्री, देखें 41 मंत्रियों की लिस्ट, किसको कौन-सा मंत्रालय मिला

West Bengal Suvendu Adhikari Cabinet Portfolios: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. स्वपन दासगुप्ता को वित्त, तपस रॉय को उद्योग और दिलीप घोष को पंचायतीराज मंत्रालय की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. तृणमूल का कांग्रेस में होगा विलय! सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, अभिषेक से राहुल की हुई मुलाकात

TMC Congress Merger: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक महा-संग्राम और सांसदों की बगावत के बीच दिल्ली में ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से और अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है. टीएमसी के कांग्रेस में विलय की चर्चा तेज हो गयी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. काकोली घोष से शताब्दी रॉय तक, ममता बनर्जी की सल्तनत खत्म करने वालों की पूरी लिस्ट आयी सामने

TMC Turmoil: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में विद्रोह के बीच बागी खेमे में शामिल होने वाले शीर्ष कद्दावर नेताओं की सूची सामने आ गयी है. काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय और सुखेंदु शेखर रॉय सहित कई बड़े दिग्गजों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

Dearness Allowance West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए की घोषणा की जायेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. शुभेंदु और मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, कोलकाता से दिल्ली तक जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Bengal Congress Protest: पश्चिम बंगाल में प्रदेश कांग्रेस ने हॉकरों के खिलाफ कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध और NEET पेपर लीक मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कोलकाता में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. राज्याल को ज्ञापन भी सौंपा गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. खान सर-ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए रौशन आनंद की जमानत को लेकर वकील का नया प्लान

Khan Sir Coaching Controversy: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है. वहीं, इसी मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज हो गई है और अब उनकी ओर से ऊपरी अदालत का रुख करने की तैयारी चल रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. बिहार में खुल सकता है गूगल का ग्लोबल सेंटर, सीएम सम्राट ने दिया ऑफर, बदल सकती है युवाओं की किस्मत

Samrat Choudhary: बिहार में बड़े तकनीकी निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गूगल इंडिया को बड़ा ऑफर दिया है. नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान गूगल को राज्य में वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने का निमंत्रण दिया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, झारखंड के लिए PM मोदी से करेंगे ये बड़ी मांग

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की 11वीं बैठक में भाग लेने दिल्ली गए हैं. वे रांची मेट्रो और पारा शिक्षकों के मानदेय की मांग करेंगे. जानें, उनकी क्या क्यां मांगें हैं पढ़ें इस खबर में. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. परिमल नाथवानी का पर्चा वैध, कांग्रेसी मंत्रियों के विरोध के बाद दिल्ली में डेरा जमाएंगे विधायक

Parimal Nathwani Nomination: झारखंड राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी का नामांकन वैध घोषित कर दिया गया. सलमान खुर्शीद को बहस की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में विरोध किया. अब कांग्रेस विधायक मामले को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के लिए दिल्ली जाएंगे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, अब ऑनलाइन भू-अभिलेखों के सत्यापन पर डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे अंचल अधिकारी

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने ऑनलाइन भू-अभिलेखों में गड़बड़ियों पर सख्त रुख अपनाते हुए अंचल अधिकारियों को भौतिक रिकॉर्ड का सत्यापन कर डिजिटल हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया है. अदालत ने राजस्व विभाग को आदेश के तत्काल पालन और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर सुधार सुनिश्चित करने को कहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. ऋचा घोष की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी भारत की लाज, वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने 5 रन से हराया

महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के हाथों 5 रन से हार झेलनी पड़ी. ऋचा घोष ने 36 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण टीम लक्ष्य से चूक गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. बेन स्टोक्स पर गिरी गाज, जो रूट को सौंपी गई कमान; न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया है. दोनों खिलाड़ियों पर टीम कर्फ्यू तोड़ने की जांच चल रही है, जबकि उनकी जगह जो रूट कप्तानी करेंगे और जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. 50MP Leica कैमरा वाला Xiaomi 17T की बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 17T अब इंडियन मार्केट में दस्तक दे चुका है. इसके साथ मिल रहे ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 6500mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. न स्टैंड की जरूरत, न बैलेंस की टेंशन, खुद खड़ा रहेगा यह स्कूटर

Omoway OMO X नाम का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एडवांस एआई और रोबोटिक्स तकनीक के साथ आया है. यह खुद संतुलन बनाए रखता है और स्मार्ट सुरक्षा फीचर्स के साथ भविष्य की मोबिलिटी की झलक दिखाता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. BCA के बाद प्राइवेट की झंझट खत्म, इन सरकारी विभागों में है भारी डिमांड

Government Jobs After BCA: क्या आप BCA के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. जानें उन सरकारी विभागों के बारे में जहां IT प्रोफेशनल्स की भारी डिमांड है. अगर कंप्यूटर और कोडिंग में रुचि है, तो इन विभागों में करियर बना सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

PM Kisan 23rd Installment : पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार! क्या सच में 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तारीख का पूरा सच और स्टेटस चेक करने का तरीका. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. ‘जब फ्लॉप फिल्में दे रहे थे तब Don 3 क्यों नहीं बनाई?’ Ranveer Singh के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क

Don 3 विवाद के बीच एमी विर्क रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि जब रणवीर फ्लॉप फिल्में दे रहे थे तब मेकर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया, अब 45 करोड़ रुपये मांगना गलत है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola