‘जब फ्लॉप फिल्में दे रहे थे तब Don 3 क्यों नहीं बनाई?’ Ranveer Singh के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क

Updated:
विज्ञापन

एमी विर्क और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Don 3 विवाद के बीच एमी विर्क रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि जब रणवीर फ्लॉप फिल्में दे रहे थे तब मेकर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया, अब 45 करोड़ रुपये मांगना गलत है.

विज्ञापन

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले फिल्म से अलग होने का फैसला लिया, जिसके बाद मेकर्स ने उनसे 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है. इसी बीच एक्टर और सिंगर एमी विर्क रणवीर सिंह के समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि जब रणवीर की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं, तब मेकर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया था, लेकिन अब उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद पैसे मांगे जा रहे हैं.

विज्ञापन

एमी विर्क ने क्या कहा?

Connect Cine से बातचीत में एमी विर्क ने कहा, “जब वह फ्लॉप फिल्में दे रहे थे, तब ‘डॉन 3’ शुरू कर लेनी चाहिए थी. उस समय उन्हें नजरअंदाज किया गया. अब फिल्म हिट हो गई है तो पैसे वापस मांगे जा रहे हैं.”

45 करोड़ रुपये लौटाने पर क्या बोले?

एमी विर्क ने कहा कि रणवीर सिंह को 45 करोड़ रुपये नहीं लौटाने चाहिए. उनके मुताबिक, अगर कुछ छोटे-मोटे खर्चे बचे हैं तो उन्हें लेकर मामला खत्म किया जा सकता है, लेकिन इतनी बड़ी रकम मांगना सही नहीं है.

रणवीर की बेटी को बताया लकी

एमी विर्क ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ के पहले ट्रेलर के बाद उन्होंने रणवीर सिंह को बधाई दी थी. उस समय रणवीर की बेटी का जन्म हो चुका था.

एमी ने कहा कि उन्होंने रणवीर से मजाक में कहा था कि उनकी बेटी उनके लिए बहुत लकी साबित होगी. उन्होंने कहा था कि भगवान उन पर मेहरबान होंगे और फिल्म को सफलता मिलेगी. बाद में ऐसा ही हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

रणवीर ने भेजा था लंबा मैसेज

एमी ने बताया कि बधाई देने पर रणवीर सिंह ने उन्हें एक लंबा मैसेज भेजा था. उस मैसेज में रणवीर ने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया है और उन्हें इसकी सफलता की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: 78 की उम्र में भी दमदार रोल चाहती हैं Moushumi Chatterjee, बोलीं- फालतू मां वाले किरदार नहीं करूंगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola