अगले आदेश तक डॉ कौशल कुमार रजिस्ट्रार कार्यालय का रूटीन कामकाज संभालेंगे

Updated at : 07 Jul 2024 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
अगले आदेश तक डॉ कौशल कुमार रजिस्ट्रार कार्यालय का रूटीन कामकाज संभालेंगे

नये कुलपति तय करेंगे किसे बनाया जाए प्रभारी रजिस्ट्रार

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के प्रभार को लेकर शनिवार की शाम संशय खत्म हो गया है. वर्तमान रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार ही अगले आदेश तक रजिस्ट्रार रहेंगे. शनिवार को इस संबंध में प्रभारी कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार के निर्देश पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन की प्रति राजभवन और मानव संसाधन विभाग को भेज दी गयी है. बतौर रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो रहा था. वहीं राजभवन से रजिस्ट्रार के प्रभार को लेकर कोई निर्देश नहीं आया था. ऐसे में प्रभारी कुलपति प्रो पोद्दार द्वारा डॉ कौशल कुमार को अगले आदेश तक के लिए कार्य विस्तार दे दिया गया है.

रूटीन कामकाज संभालेंगे :

डॉ कौशल कुमार सोमवार से बतौर रजिस्ट्रार केवल रूटीन कामकाज देखेंगे. इस दौरान वह नीतिगत फैसला नहीं ले सकेंगे. नये प्रभारी रजिस्ट्रार पद पर अब नये कुलपति राजभवन की अनुमति से निर्णय लेंगे. नये कुलपति प्रो राम कुमार सिंह आठ या नौ जुलाई को पदभार संभाल लेंगे.

दिन भर होती रही चर्चा :

इधर शनिवार को दिन विवि और कॉलेजों में इस बात की चर्चा होती रही कि रजिस्ट्रार का प्रभार किसे मिलेगा ? अगर रजिस्ट्रार को लेकर रविवार तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आता तो सोमवार से विवि रूटीन कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो जाता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola