धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने क्यों की पूर्व पुलिस अधीक्षक को फांसी देने की मांग, जानें पूरा मामला
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Oct 2024 3:15 PM
धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा कोयला के धंधे में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की सीबीआई जांच का स्वागत किया है. साथ उन्होंने पूर्व पुलिस अधीक्षक को फांसी देने की मांग की है.
धनबाद : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा कोयला के धंधे में धनबाद में पदस्थापित रहे पुलिस अधिकारियों की भूमिका की सीबीआई जांच का स्वागत किया है. साथ ही कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में ही होनी चाहिए. दरअसल सांसद ढुल्लू महतो ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों पत्रकारों से बीतचीत कर रहे थे. जहां उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला सत्य की जीत है. साथ ही पूर्व पुलिस अधीक्षक को फांसी देने की मांग की.
सांसद ढुल्लू महतो बोले- पूर्व एसएसपी के कार्यकाल में हुई अरबों की वसूली
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि वे इसके लिए लगातार प्रयासरत थे. धनबाद के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार के कार्यकाल में अवैध खनन में अरबों रुपये की लूट और वसूली हुई. सैकड़ों लोगों की जान गयी. इसके लिए तत्कालीन एसएसपी जिम्मेदार हैं. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें फांसी सजा दी जाए. धनबाद के इस सांसद ने कहा कि यहां पुलिस की वर्दी पहन कर अपराध किया गया है. सरकार को इस मुद्दे पर दर्जनों बार पत्राचार किया गया. लेकिन, कार्रवाई के बजाय उस पुलिस अधिकारी को प्रोन्नति पर प्रोन्नति दी जाती रही. अब न्यायालय से ही उम्मीद है. इसके अलावा उन्होंने पूर्व एसएसपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये. साथ ही कहा कि सत्ताधारी दल का एक नेता पूर्व पुलिस अधीक्षक से सांठ-गांठ कर अपने यहां अवैध लोहा, कोयला गिरावा कर कारोबार करता रहा. ऐसे नेताओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.
सीएम चाहें तो मेरे खिलाफ भी जांच करा लें
सांसद ने कहा कि झामुमो वाले कहते हैं कि हेमंत है तो हिम्मत है. उन्होंने बाघमारा विधायक रहते हुए कई बार सदन में कोयला चोरी, अवैध वसूली का मुद्दा उठाया. उन्होंने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वो चाहे तो मेरे खिलाफ जांच करा लें. उनके खिलाफ कई झूठे मुकदमा हुए. लेकिन, आर्थिक अपराध का कोई मुकदमा नहीं हुआ है. प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा नेता संजीव अग्रवाल, संजय झा, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्तसारथी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










