बीडीओ ने किया योजनाओं का निरीक्षण, लगायी फटकार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 12:15 AM
बीडीओ ने किया निरीक्षण
बलियापुर. बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को करमाटांड़ पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. अबुआ आवास योजना व 15वें वित्त आयोग के अलावा मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप योजना का निरीक्षण किया. कार्य स्थल पर सूचना पट नहीं लगाने पर रोजगार सेवक को फटकार लगायी. अविलंब बोर्ड लगो का निर्देश दिया. अबुआ आवास के लाभुकों को शीघ्र आवास निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया. पंचायत सचिवालय संचिका का अवलोकन किया. एक योजना की संचिका में सामग्री क्रय का वाउचर नहीं मिलने पर पंचायत सेवक से स्पष्टीकरण मांगा है. प्रखंड कार्यालय में भी योजनाओं की समीक्षा बैठक की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










