Dhanbad News: प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़ा जायेगा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़ा जायेगा

Dhanbad News: एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में ‘रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का आयोजन, रिटेल क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं.

विज्ञापन

धनबाद, बीसीसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत व कीर्ति ट्रस्ट के सहयोग से शुक्रवार को धनबाद के एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय ऑडिटोरियम में ‘रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग प्रोग्राम’ के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के 250 जरूरतमंद व प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ना है.

मुख्य अतिथि बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि आज का युग कौशल और विशेषज्ञता का है. केवल किताबी ज्ञान से युवाओं को आत्मनिर्भर नहीं बनाया जा सकता. 250 युवाओं के इस प्रशिक्षण बैच के माध्यम से हम उन्हें केवल एक हुनर ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रख रहे है. आवश्यकता महसूस होने पर 500 और युवाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि रिटेल क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. कीर्ति ट्रस्ट के साथ बीसीसीएल का यह साझा प्रयास युवाओं, विशेषकर महिलाओं, को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा.

महिलाओं व युवाओं का कौशल विकास ही नये भारत के निर्माण का प्रमुख आधार

विशिष्ट अतिथि एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं का कौशल विकास ही नए भारत के निर्माण का प्रमुख आधार है. गुरु नानक कॉलेज की प्राचार्या डॉ रंजना दास ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब वह व्यक्ति को समाज में सम्मानपूर्वक खड़े होने का आत्मविश्वास प्रदान करे. कार्यक्रम का संचालन डॉ आकांक्षा शर्मा ने किया. आयोजन को सफल बनाने में एसएसएलएनटी महाविद्यालय के प्रोफेसर विमल मिंज एवं डॉ धीरज मिश्रा का विशेष योगदान रहा. कीर्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार तथा निदेशक (परियोजना) राजेश उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola