धनबाद में पारिवारिक कलह ने ले ली युवक की जान, पत्नी और बेटे पर ही लगा आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
मीडिया के सामने घटना की जानकारी देती मुनीडीह ओपी प्रभारी  मानिता कुमारी और लेफ्ट हैंड के सर्किल में मृतक के परिजन और राइट हैंड साइड में पुलिस द्वारा बरामद किया गया सामान

मीडिया के सामने घटना की जानकारी देती मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी और लेफ्ट हैंड के सर्किल में मृतक के परिजन और राइट हैंड सर्किल में पुलिस द्वारा बरामद किया गया सामान

धनबाद के मुनीडीह में घरेलू कलह ने एक युवक की जान ले ली। परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट

Dhanbad Crime News, धनबाद: कोयला नगरी धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र से घरेलू कलह में हुई हत्या का मामला सामने आया है. गोपीनाथडीह बस्ती में 31 वर्षीय बिसु बाउरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों ने बिसु की पत्नी और उसके नाबालिग बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए ईंट, पत्थर, बेलन और अन्य भारी सामानों से हमला कर हत्या करने का दावा किया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

देर रात वाशरी रोड स्थित घर में हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड की है. बताया जा रहा है कि देर रात बिसु बाउरी का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर तीखा घरेलू विवाद हुआ था. बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और बिसु बाउरी की जान चली गई.

ये भी पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार, परिवार संग की विधिवत पूजा-अर्चना

परिजनों ने लगाया पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप

मृतक के भाई, बहन और अन्य परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस के समक्ष भारी आक्रोश जताया है. परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि बिसु बाउरी की पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर ईंट, पत्थर, बेलन तथा घर में मौजूद अन्य वस्तुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस ने रॉड और बेलन किया बरामद

मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वहां से खून से सने रॉड, डंडा, बेलन और ईंट बरामद किए हैं. परिजनों के लिखित आरोपों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. ओपी प्रभारी के अनुसार पुलिस मामले के सभी कानूनी और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: छप्परबंदी जमीन का दावा साबित नहीं कर सके डॉ एचपी नारायण, याचिकाएं खारिज


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola