बेगूसराय के तेघड़ा में दिल्ली रैली की तैयारी तेज, 6 से 14 अगस्त तक गांव-गांव निकालेगी भाकपा पदयात्रा

तेघड़ा सीपीआई कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक करते | Prabhat Khabar Network
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की तेघड़ा अंचल परिषद में संगठन विस्तार और जनसमस्याओं पर बैठक हुई. 1 सितंबर को दिल्ली चलो रैली के लिए 6 से 14 अगस्त तक गांव-गांव पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है.
Begusarai News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा अंचल परिषद में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की बैठक कॉमरेड भोला सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई.
1 सितंबर को 'दिल्ली चलो रैली' का आह्वान
भाकपा बिहार राज्य परिषद के सदस्य चंद्रभूषण सिंह उर्फ जुलूम सिंह ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से 1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 'दिल्ली चलो रैली' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.
8 जोन में बांटी गईं 25 पंचायतें
किसान नेता दिनेश सिंह ने बताया कि दिल्ली रैली की पूर्व तैयारी के तहत राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 6 से 14 अगस्त तक गांव-गांव में जनहित के मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए तेघड़ा क्षेत्र की 25 पंचायतों को 8 जोन में विभाजित कर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा.
बैठक में ये नेता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व अंचल मंत्री परमानंद सिंह, पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ सहनी, जिला परिषद सदस्य रवींद्र कुमार सिंह, निर्भय कुमार शांडिल्य, प्रदीप कुमार चिंटू, राम उद्गार पासवान, मो. वासीफ उर्फ बब्बन और छात्र नेता मो. हसमत समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और विभिन्न शाखाओं के सचिव उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










