बेगूसराय में कांग्रेस नेता नीरज बोले, राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में बनेगी कांग्रेस सरकार

Author Ajit Begusarai|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस नेता को सम्मानित करते नीरज कुमार  | Prabhat Khabar Network

कांग्रेस नेता को सम्मानित करते नीरज कुमार  | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ. प्रदेश कांग्रेस नेता नीरज कुमार ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय शहर के डीपीएस सभागार में प्रदेश कांग्रेस नेता नीरज कुमार की उपस्थिति में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह सह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ नेता नारायण सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन रामविलास सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार ने किया.

नवनियुक्त अध्यक्षों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश नेता नीरज कुमार ने नए मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे देश में तानाशाह नीतियों के खिलाफ और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं.

छात्र आंदोलन और केंद्रीय राजनीति पर चर्चा

नीरज कुमार ने हालिया छात्र आंदोलनों और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़े रहे. पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़े-बहुत मतभेद हर दल में होते हैं, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य स्पष्ट है और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

स्थानीय सांसद पर बोला हमला

कांग्रेस नेता अभय कुमार सिंह सारजन ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बेगूसराय के विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के बाद क्षेत्र में कोई नया बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है.

प्रमुख नेता रहे मौजूद

समारोह को संबोधित करने वाले नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों में ब्रजेश कुमार प्रिंस, अशोक सिंह, संजीव कुमार आर्य, किशोर कुमार, रामानुज कुंवर, अमोद कुमार और राकेश सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
Ajit Begusarai

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन