चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल हरेंद्र सिंह,राज सूर्या सिंह, राजकुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरोरा के बेहराकुदर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया.

विज्ञापन

बरोरा. बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में प्रस्तावित चबूतरा निर्माण को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया. पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना में दोनों पक्ष के हरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, राजसूर्या सिंह और मिथुन सिंह घायल हो गए. सभी का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अन्य आरोप लगाते हुए बरोरा थाना में लिखित शिकायत दी है. हरेंद्र सिंह ने गांव के ही मिथुन सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट कर जखमी करने तथा पांच हजार नकद व चेन छीनतई करने करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

वहीं, मिथुन सिंह ने हरेंद्र सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने, चेन छीनतई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. बरोरा पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी . पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है .


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola