Dhanbad News: ”दो माह में पानी” का वादा पूरा नहीं हुआ तो वासेपुर में भड़का लोगों का आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: ”दो माह में पानी” का वादा पूरा नहीं हुआ तो वासेपुर में भड़का लोगों का आक्रोश

सैकड़ों लोगों ने घेरा पार्षद का घर, मांगा जवाब

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के दौरान वासेपुर क्षेत्र के लोगों से किये गये पेयजल आपूर्ति के वादे को लेकर शुक्रवार की देर शाम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. चुनाव जीतने के दो माह बाद भी पानी की समस्या दूर नहीं होने से नाराज सैकड़ों लोगों ने पार्षद निसार आलम के घर का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की. स्थिति को संभालने के लिए पार्षद काफी देर तक लोगों को समझाने में जुटे रहे.

चुनाव में मिला था समर्थन, अब लोग मांग रहे जवाब

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम चुनाव के दौरान पार्षद निसार आलम ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के दो माह के भीतर वासेपुर इलाके में पेयजल संकट खत्म कर दिया जायेगा. इसी भरोसे पर लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देकर पार्षद चुना था, लेकिन दो माह बाद भी हालात जस के तस हैं.

चार मुहल्लों के लोग जल संकट से परेशान

वासेपुर के लाला टोला, काली मंदिर के निकट का इलाका, निशात नगर और ऑफिसर कॉलोनी के सैकड़ों परिवार काफी दिनों से पानी की गंभीर समस्या झेल रहे हैं. लोगों का कहना है कि नियमित जलापूर्ति नहीं होने से दैनिक जनजीवन प्रभावित हो रहा है. महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाने को विवश होना पड़ रहा है.

पार्षद बोले : विभाग के कार्यालय को देंगे अल्टीमेटम

घेराव और विरोध प्रदर्शन के बाद पार्षद निसार आलम ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को लेकर शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय जाकर अधिकारियों से बातचीत करेंगे. समस्या के समाधान के लिए विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया जायेगा. यदि एक सप्ताह में इलाके में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो इसके विरोध में पानी टंकी को बंद कराया जायेगा. उनके आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा कुछ शांत हुआ, लेकिन समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola