Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में एंटी रेबिज वैक्सीन खत्म, बाहर से खरीद रहे मरीज

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: अस्पताल से मंगलवार को लौटाये गये दर्जनों मरीज

विज्ञापन

Dhanbad News: अस्पताल से मंगलवार को लौटाये गये दर्जनों मरीज

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में एंटी रेबिज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक नहीं होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. मंगलवार को अस्पताल में वैक्सीन के लिए पहुंचे मरीजों को एआरबी नहीं होने की जानकारी दी गयी. बाहर की दुकान से वैक्सीन लाने पर उसे लगाने की बात कही गयी. मजबूरन मरीज या उसके परिजनों को बाहर से दवा खरीदारी करनी पड़ रही है. इसके लिए मरीज के परिजनों को प्रति वैक्सीन 350 रुपये चुकाना पड़ रहा है.

शनिवार को मिली थी 100 वैक्सीन

इससे पहले पांच नवंबर को भी वैक्सीन खत्म होने पर अस्पताल पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. शनिवार को सिविल सर्जन की ओर से 100 वैक्सीन दी गयी थी. लेकिन इसे इमरजेंसी में रखा गया है. ओपीडी में आने वाले मरीजों को सदर जाने को कहा जा रहा है.

आर्थिक रूप से कमजोर मरीज लौटे

एआरवी इंजेक्शन लेने पहुंचे कई मरीजों को लौटना पड़ा. कारण था कि उनके पास वैक्सीन खरीदने के लिए पैसा नहीं था. तोपचांची से वैक्सीन लेने के लिए पहुंचे अमित मुर्मू ने बताया कि अस्पताल आने पर बताया गया कि वैक्सीन नहीं है. उनके पास पैसा भी नहीं थी, जिससे कि वैक्सीन ले सके. कर्मचारी द्वारा सदर अस्पताल जाने को कहा जा रहा है.

रोजाना 150 से 250 मरीज आते हैं एसएनएमएमसीएच

एसएनएमएमसीएच में प्रतिदिन औसतन 150 से 250 मरीज कुत्ते, बिल्ली, सियार, बंदर आदि जानवरों के काटने के बाद एआरवी इंजेक्शन लेने पहुंचते हैं. एआरवी का स्टॉक खत्म होने से मरीजों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गयी है.

अस्पताल प्रबंधन ने निकाला शॉट टेंडर

एआरवी खत्म होने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन की ओर से शॉट टेंडर निकाला गया है. 18 नवंबर को टेंडर खुलेगा. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एआरवी की सप्लाई शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola