Dhanbad News: असर्फी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन धनबाद में एलएलबी व बीबीए-एलएलबी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
Updated at : 11 Nov 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: इमामुल हक खान लॉ कॉलेज बोकारो में रिक्त सीटों पर बीए, एलएलबी में नामांकन के लिए अंतिम मौका
विज्ञापन
Dhanbad News: इमामुल हक खान लॉ कॉलेज बोकारो में रिक्त सीटों पर बीए, एलएलबी में नामांकन के लिए अंतिम मौका
Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) धनबाद से संबद्ध असर्फी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन धनबाद में पहले बैच के नामांकन के लिए मंगलवार से प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वहीं इमामुल हक खान लॉ कॉलेज बोकारो में बीए-एलएलबी कोर्स की रिक्त सीटों पर आवेदन के लिए अंतिम मौका दिया गया है. असर्फी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन में एलएलबी और बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. दोनों कोर्स में 60-60 सीटें उपलब्ध है. आवेदन चांसलर पोर्टल के माध्यम से 11 नवंबर से 27 नवंबर करना है. एलएलबी कोर्स के लिए स्नातक में न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 45 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 42 प्रतिशत और एससी/एसटी के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित है. आवेदकों को अपने स्नातक विवरण के साथ गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य है. मेरिट लिस्ट एक दिसम्बर को जारी होगी और चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एक से 6 दिसंबर तक किया जायेगा. कक्षाएं 15 दिसम्बर से प्रारंभ होंगी.11 से 15 नवंबर तक स्वीकार किये जायेंगे आवेदन
इमामुल हक खान लॉ कॉलेज बोकारो में बीए, एलएलबी (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए आवेदन 11 से 15 नवम्बर तक स्वीकार किये जायेंगे. मेरिट लिस्ट 17 नवंबर की जारी की जायेगी. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन 17 से 20 नवंबर तक होगा. कॉलेज ने यह स्पष्ट किया है कि यह सत्र 2025–2030 में दाखिले का अंतिम अवसर है, इसके बाद किसी भी प्रकार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




