जहर खाने से एक की मौत, तीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 2:12 AM

विज्ञापन

धनबाद : जहर खाने से एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है. अलग-अलग जगहों से आये इन लोगों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. पहला मामला तोपचांची का है. भरत प्रसाद मुर्मू ने जहर खा लिया. हालत खराब होने पर शुक्रवार रात उसे पीएमसीएच लाया गया, जहां […]

विज्ञापन

धनबाद : जहर खाने से एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है. अलग-अलग जगहों से आये इन लोगों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है.

पहला मामला तोपचांची का है. भरत प्रसाद मुर्मू ने जहर खा लिया. हालत खराब होने पर शुक्रवार रात उसे पीएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. दूसरा मामला पूर्वी टुंडी का है. वहां की 38 साल की राधा देवी ने जहर खा लिया. तीसरा मामला प्रधानखंता का है.

नाबालिग ने जहर खा लिया. परिजनों की मानें तो कुछ बात को लेकर उसे डांटा तो गुस्से में उसने खेत में डालने वाली दवा पी ली. चौथा मामला मैथन कॉलोनी का है. 24 साल के करण कुमार ने जहर खा लिया. परिजनों ने मानें तो उसने फिनाइल पी लिया था. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola