Dhanbad news : धनबाद व बोकारो के विद्यार्थियों के पास हर अंगीभूत कॉलेज में वोकेशनल कोर्स का होगा विकल्प

Dhanbad news : बीबीएमकेयू के सभी 14 अंगीभूत कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई, राज्य सरकार ने कलस्टरिंग सिस्टम के तहत हर कॉलेज को वोकेशनल कोर्स से जोड़ने का निर्णय लिया है.
धनबाद, धनबाद व बोकारो के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र से अच्छी खबर है. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) अपने नये सत्र से बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अब धनबाद व बोकारो के हर अंगीभूत कॉलेजों में विद्यार्थियों के पास वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स में नामांकन लेने का विकल्प होगा. राज्य सरकार ने कलस्टरिंग सिस्टम के तहत हर कॉलेज को वोकेशनल कोर्स से जोड़ने का निर्णय लिया है.
चार से बढ़कर 14 हुई कॉलेजों की संख्या
अभी तक बीबीएमकेयू के अंतर्गत केवल चार कॉलेजों (पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, आरएसपी कॉलेज, बीएस सिटी कॉलेज व केबी कॉलेज बेरमो) में ही प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई हो रही थी, लेकिन नये सत्र से विश्वविद्यालय के सभी 14 अंगीभूत कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सेज के दरवाजे छात्रों के लिए खुल जायेंगे. हालांकि जिन कॉलेजों में बीबीए और बीसीए शुरू करने का प्रस्ताव है. उन्हें इसके लिए पहले एआइटीइ से इसके लिए मान्यता लेनी होगी. वहीं बीएड या बीपीएड कोर्स को शुरू करने के लिए एनसीटीइ से भी मान्यता लेनी होगी.
पीके रॉय कॉलेज में कुछ कोर्स बंद, कुछ नये होंगे शुरू
धनबाद के पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में इस सत्र से बड़े बदलाव दिखेंगे. यहां चल रहे बीएससी बायोटेक्नोलॉजी और बीबीए के प्रोफेशनल कोर्स नये सत्र से बंद हो जायेंगे. हालांकि, अब यहां बीसीए की पढ़ाई सेल्फ फाइनेंस कोर्स के रूप में होगी. इसके अलावा, कॉलेज में बीएससी-बीएड की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव है, जबकि क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की पढ़ाई रेगुलर कोर्स के रूप में करायी जायेगी.
पर्यावरण विज्ञान अब नहीं रहेगा ‘सेल्फ फाइनेंस’विद्यार्थियों के लिए एक और राहत की खबर है. अभी तक इनवायरनमेंट साइंस (पर्यावरण विज्ञान) की पढ़ाई पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज और बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के रूप में होती थी, जिसके लिए अलग से फीस देनी पड़ती थी. अब इसे पूरी तरह से ‘रेगुलर कोर्स’ में तब्दील कर दिया गया है.
आपके पसंदीदा कॉलेजों में कौन से कोर्स मिलेंगे?एसएसएलएनटी महिला कॉलेज : छात्राओं के लिए पहली बार बीबीए (सेल्फ फाइनेंस) के साथ-साथ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स का विकल्प मिलेगा.
बीएस सिटी कॉलेज (बोकारो) और केबी कॉलेज (बेरमो) : इन दोनों कॉलेजों में बीबीए के साथ-साथ बीएससी-बीसीए (आईटी) की पढ़ाई होगी.चास कॉलेज : यहां बीबीए के साथ-साथ बीए-बीएड और बीपीएड (शारीरिक शिक्षा) कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है.
नये डिग्री कॉलेजों में भी खुलेंगे रास्तेडिग्री कॉलेज झरिया व टुंडी: बीसीए की पढ़ाई.डिग्री कॉलेज गोमिया : बीबीए की पढ़ाई.
डिग्री कॉलेज नावाडीह (बोकारो): बीबीए व बीसीए दोनों की पढ़ाई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










