Dhanbad news : अब सदर अस्पताल में बंद ऑक्सीजन प्लांट की होगी मरम्मत

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 25 May 2026 1:04 AM

विज्ञापन

Dhanbad news : एसएनएमएमसीएच में ऑक्सीजन संकट के बाद प्रशासन ने 300 एलपीएम पीएसए प्लांट दुरुस्त कराने का दिया निर्देश, मुख्यमंत्री रख-रखाव, आयुष्मान की राशि से होगी मरम्मत.

विज्ञापन

धनबाद, एसएनएमएमसीएच में हाल में उत्पन्न ऑक्सीजन संकट के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अब सतर्क हो गया है. इसी कड़ी में सदर अस्पताल परिसर में स्थापित 300 एलपीएम क्षमता वाले पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. पिछले दिनों डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अस्पताल में वर्षों से खराब प्लांट को जल्द चालू करने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीएसए प्लांट की मरम्मत मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना अथवा आयुष्मान भारत योजना से अर्जित राशि से करायी जाएगी. प्लांट के तकनीकी निरीक्षण और मरम्मत की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है.

कोरोना काल में स्थापित हुआ था प्लांट

कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की भारी जरूरत को देखते हुए एसएनएमएमसीएच व सदर अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये थे. इसका उद्देश्य अस्पतालों को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाना था, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी ना हो. हालांकि सदर अस्पताल में स्थापित 300 एलपीएम क्षमता वाला प्लांट पिछले चार-पांच वर्षों से बंद है. तकनीकी खराबी व रखरखाव के अभाव में इसका संचालन बंद हो गया था.

एसएनएमएमसीएच में संकट को देख प्लांट दुरुस्त कराने का निर्णय

अधिकारियों के अनुसार यदि भविष्य में किसी आपात स्थिति का सामना करना पड़े, तो अतिरिक्त ऑक्सीजन व्यवस्था उपलब्ध रहनी चाहिए. प्लांट चालू होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी और आपात स्थिति में ऑक्सीजन आपूर्ति का दबाव भी कम होगा.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola