SIR फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली, धनबाद के वासेपुर में आधार सेंटर सील

Updated:
विज्ञापन
इसी आधार सेंटर पर होती थी एसआईआर के नाम पर अवैध वसूली

इसी आधार सेंटर पर होती थी एसआईआर के नाम पर अवैध वसूली

धनबाद में मतदाता सूची के SIR अभियान के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. वासेपुर के एक आधार सेंटर को एसडीएम लोकेश बारंगे ने छापेमारी कर सील कर दिया. आरोप है कि लोगों से पैसे लेकर फॉर्म भरे जा रहे थे.

विज्ञापन

प्रतीक पोपट

Dhanbad News: झारखंड में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान के दौरान धनबाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. वासेपुर स्थित एक आधार सेंटर पर गुरुवार को एसडीएम लोकेश बारंगे ने छापेमारी कर सेंटर को सील कर दिया. आरोप है कि यहां लोगों से 50 से 100 रुपये लेकर अनधिकृत तरीके से SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म भरा जा रहा था. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया, जबकि संचालक की तलाश जारी है.

एसडीएम ने शिकायत के बाद की त्वरित कार्रवाई

एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में SIR की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान सूचना मिली कि वासेपुर के एक आधार सेंटर पर पैसे लेकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया. प्रशासन अन्य ऐसे सेंटरों पर भी नजर बनाए हुए है, जहां चुनावी प्रक्रिया के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाता स्वयं भरें.

एसडीएम ने बिचौलियों से बचने की दी सलाह

एसडीएम ने आगे कहा कि यदि किसी को फॉर्म भरने में परेशानी हो तो अपने क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर या अधिकृत वॉलंटियर से संपर्क करें. किसी साइबर कैफे, आधार सेंटर या बिचौलिए को पैसे देकर फॉर्म भरवाना गलत जानकारी दर्ज होने का कारण बन सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि गलत सूचना देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या कटवाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP Act) सहित संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें...

वायनाड लैंडस्लाइड में अबतक 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 1-1 बिहार- झारखंड के प्रवासी मजदूर

पलामू के चियांकी में मुआवजा को लेकर ग्रामीणों-पुलिस में झड़प, तीन पुलिसकर्मी घायल



विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola