पलामू के चियांकी में मुआवजा को लेकर ग्रामीणों-पुलिस में झड़प, तीन पुलिसकर्मी घायल

Updated:
विज्ञापन
झड़प के बाद पुलिसकर्मी और ग्रामीण

झड़प के बाद पुलिसकर्मी और ग्रामीण

पलामू के चियांकी में फ्लाईओवर निर्माण के लिए मुआवजा विवाद को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

विज्ञापन

Palamu Villagers-Police Protest: रांची- मेदिनीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर चियांकी स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर व फोरलेन निर्माण शुरू कराने को लेकर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों व पुलिस के बीच झड़प हो गई. विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में पुलिस के जवान राजकुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि महिला पुलिस प्रिया कुमारी को पैर में और मोहम्मद जावेद को बाएं हाथ में चोट लगी है. घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया.

मुआवजे को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी

सूचना मिलने के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ राजेश यादव, सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना के बाद उक्त स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है. जानकारी के अनुसार मुआवजा को लेकर स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे थे. एनएचएआइ के पदाधिकारी व कर्मी निर्माण स्थल पर पहुंचे. जेसीबी द्वारा सड़क किनारे चिन्हित मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की. स्थानीय लोग पत्थरबाजी शुरू कर दिए. मामला को गंभीरता से देखते हुए पुलिस के जवान आगे बढ़े. लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया. जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने के बाद विरोध करने वाले ग्रामीण भाग गए.

निषेधाज्ञा लागू किया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है. फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए निषेधाज्ञा लगाया गया, ताकि लोग समूह में नहीं रहे. लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचकर विरोध शुरू किया था. प्रभावित ग्रामीणों की मांग एनएचएआइ के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीण विरोध कर रहे थे. उन लोगों का कहना था कि कृषि भूमि के रूप में मुआवजा की राशि तय की गई है, जबकि आवासीय और कमर्शियल के तहत मुआवजा की राशि मिली चाहिए. मामला विवाद होने के कारण पिछले वर्ष से निर्माण कार्य प्रभावित है. जिसके कारण फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं हो पा रहा है. सदर एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू किया गया है. इसका पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसकी सूचना पहले प्रकाशित की जा चुकी है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है. किसी तरह का विवाद करने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी. एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है. थाना प्रभारी के देखरेख में पुलिस का जवान डटे हुए हैं. सड़क किनारे चिन्हित मकान व चाहरदीवारी को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

ये भी पढ़ें: 'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola