धनबाद के नेरो गांव में खुला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, डीसी आदित्य रंजन ने खुद चलाई सिलाई मशीन

Updated:
विज्ञापन
सिलाई मशीन चलाते धनबाद डीसी आदित्य रंजन

सिलाई मशीन चलाते धनबाद डीसी आदित्य रंजन

धनबाद के नेरो पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने खुद सिलाई मशीन चलाकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया. यह पहल ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करेगी.

विज्ञापन

शोभित रंजन

Dhanbad News: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में धनबाद जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है. तोपचांची प्रखंड की नेरो पंचायत स्थित स्वावलंबी गांव नेरो में निशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं सिलाई मशीन चलाकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच कृषि उपकरणों का भी वितरण किया गया.

महिलाओं को मिलेगा रोजगारपरक कौशल

उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से बातचीत की. उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है. यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराएगा, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकेंगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा.

रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने नेरो गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. उन्होंने राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई. उपायुक्त ने पात्र लाभुकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड प्रमुख, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें...

जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश


विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola