मैथन डैम पर लहराया बंगाल में बना 30x20 फीट का राष्ट्रीय ध्वज, शुभेंदु अधिकारी बोले- बीरभूम खादी दल पर गर्व है

Updated:
विज्ञापन

बीरभूम की महिलाओं द्वारा बनाये गये विशाल झंडा दिखाते पुलिसकर्मी.

पश्चिम बंगाल की बेटियों के स्वदेशी शिल्प कौशल को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया सलाम. कहा- बीरभूम खादी दल की 20 महिला बुनकरों ने 30x20 फीट का एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया है. यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है.

विज्ञापन

Pride of Bengal: पश्चिम बंगाल की बेटियों के स्वदेशी शिल्प कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक विशेष संदेश साझा किया है. मुख्यमंत्री ने बीरभूम जिले के ‘बीरभूम खादी दल’ की 20 महिला बुनकरों द्वारा बनाये गये 30 फीट गुणा 20 फीट के विशालकाय राष्ट्रीय ध्वज की सराहना करते हुए इसे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा

बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- पश्चिम बंगाल की बेटियों के स्वदेशी शिल्प कौशल को नमन! मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि ‘बीरभूम खादी दल’ ने 30 फीटx20 फीट का एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज बनाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. पूरी तरह से शुद्ध खादी से तैयार यह शानदार तिरंगा 20 महिला बुनकरों के समर्पण और कौशल का प्रमाण है, जिन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य को पूरा करने के लिए पूरे एक महीने तक अथक परिश्रम किया.

मैथन डैम पर फहराया गया तिरंगा

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- हमारे स्वाभिमान का यह प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज दामोदर घाटी निगम (DVC) को सौंपा गया था. डीवीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर इसे झारखंड के धनबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध मैथन डैम (Maithon Dam) पर गर्व के साथ फहराया गया है, जो वहां आने वाले सभी पर्यटकों और नागरिकों के लिए प्रेरणा पुंज का काम कर रहा है.

सीएम ने महिलाओं की सराहना की

मुख्यमंत्री ने इन बुनकर महिलाओं के दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की. इसके साथ ही, स्थानीय विरासत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों, उप-मंडलाधिकारियों और ब्लॉक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सरकारी आयोजनों के लिए ऐसे ही स्थानीय कारीगरों से राष्ट्रीय ध्वज खरीदें. उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने जमीनी स्तर के बुनकरों का समर्थन जारी रखें और तिरंगे को गर्व के साथ फहराएं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola