कैमूर में रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत; GRF जांच में जुटी

घटनास्थल की तस्वीर
Bihar Accident News: कैमूर जिले के मोहनिया में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 71 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Bihar Accident News:(विनोद कुमार सिंह) कैमूर जिले के मोहनिया क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. घटना स्टेशन से लगभग 200 मीटर पूर्व डीएफसी लाइन के अप और डाउन पोल संख्या 68/32-34 के बीच हुई.
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव निवासी स्वर्गीय रामधनी गोड़ के 71 वर्षीय पुत्र चंद्रदेव गोड़ के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी गई.
जीआरपी ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही जीआरपी अधिकारी उपेंद्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की. मोबाइल में मौजूद संपर्क नंबर के जरिए परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन मौके के लिए रवाना हो गए.
प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने की आशंका
जीआरपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है.
मौके पर जुटी भीड़, माहौल शोकपूर्ण
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या कोई अन्य कारण.
Also Read:बालू लदे ट्रकों ने रोका NH-19, सीमा पर लगा भीषण जाम; 7 किमी तक रेंगते रहे वाहन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










