कैमूर: मोहनिया चेकपोस्ट पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते युवक गिरफ्तार, जेब से 2400 रुपये बरामद

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया समेकित चेक पोस्ट पर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है. तलाशी के दौरान उसके पास से ₹2400 नकद मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि वह इस रैकेट में कब से शामिल था.

विज्ञापन

Kaimur Checkpost Illegal Recovery : कैमूर के मोहनिया शहर के समेकित चेक पोस्ट पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है. एडीटीओ की कार्रवाई में एक युवक को मौके से पकड़ा गया, जिसे बाद में मोहनिया थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. गिरफ्तार युवक की पहचान धनेछा निवासी राजकिशोर गुप्ता के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसकी जेब से 2400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एडीटीओ को पहले से ही चेकपोस्ट पर अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

kaimur News : पूछताछ में युवक ने दिया यह जवाब

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बरामद रकम को लेकर सफाई दी है. उसने दावा किया कि 2400 रुपये में से 600 रुपये उसके निजी थे और घर से लाए गए थे. हालांकि पुलिस उसकी बातों की सच्चाई की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वह कब से इस काम में शामिल था और उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हैं या नहीं.

Kaimur Police : पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले भी मोहनिया चेकपोस्ट पर अवैध वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है. एसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी में 4 सैप जवान समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उस दौरान आरोपियों के पास से करीब 57 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे. इस कार्रवाई के बाद भी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिससे प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं.

थानाध्यक्ष ने कही यह बात

इस मामले में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 2400 रुपये बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

इस घटना के बाद एक बार फिर चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बावजूद अवैध वसूली की घटनाएं सामने आना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस पूरे नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

Also Read : होमगार्ड की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, केस निष्पादन के नाम पर पैसे मांगने वाला जवान गिरफ्तार; कैमूर में रिश्वतखोरी का खेल उजागर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन