कैमूर: मोहनिया में दिनदहाड़े 1.20 लाख की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पीड़ित ने थाने में दी लिखित शिकायत

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया थाना में आवेदन देने पंहुचा पीड़ित

कैमूर के मोहनिया में चांदनी चौक पर दिनदहाड़े 1.20 लाख रुपये की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है.

विज्ञापन

Kaimur Crime News : कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चांदनी चौक स्थित मंगलम साड़ी दुकान के पास खड़ी एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कुछ ही मिनटों में गायब हो गई. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बेहद सहज अंदाज में बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुघरा गांव निवासी 23 वर्षीय मित्तल कुमार अपने बड़े भाई राजकिशोर राम की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक (BR-45M-9941) से दवा और सब्जी खरीदने बाजार आए थे. उन्होंने बाइक को दुकान के पास खड़ा किया और बाजार की ओर चले गए. जब कुछ देर बाद लौटे, तो वहां का नजारा बदल चुका था-बाइक अपनी जगह से गायब थी.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई. फुटेज में दोपहर करीब 2:23 बजे एक अज्ञात युवक आराम से बाइक स्टार्ट कर मौके से निकलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है. चोरी गई बाइक की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है.

Kaimur News : बढ़ती वारदातों से बाजार में डर का माहौल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. दिनदहाड़े हो रही ऐसी वारदातें पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही हैं. लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह हालात रहे, तो बाजार में कारोबार करना भी मुश्किल हो जाएगा.

Mohania Crime News : पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने मोहनिया थाने में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

thumb _loom_001.jpg.jpeg

एक ओर जहां सीसीटीवी फुटेज से चोरी की तस्वीर साफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर यह घटना बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर कड़ी को उजागर कर रही है. अब देखना होगा कि पुलिस कितनी तेजी से कार्रवाई कर इस वारदात का खुलासा करती है.

Also Read: कैमूर: मोहनिया चेकपोस्ट पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते युवक गिरफ्तार, जेब से 2400 रुपये बरामद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन