कैमूर: शिव मंदिर में बैठे युवक पर हमला, छह लोगों पर मारपीट का केस दर्ज, जांच जारी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

चैनपुर के गांगुडीह गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगुडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में गांगुडीह गांव निवासी गुरु चरण बिंद के पुत्र टेंगू बिंद घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्होंने चैनपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी.

शिव मंदिर में बैठे युवक को घेरकर की मारपीट

पीड़ित टेंगू बिंद ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह गांव स्थित शिव मंदिर में बैठा हुआ था. इसी दौरान गांव के नंदू बिंद, सुनील बिंद, सोनू बिंद, हरि बिंद, धनंजय बिंद और दीपक बिंद वहां पहुंचे और उसे घेर लिया. आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया.

ग्रामीणों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद घायल युवक सीधे चैनपुर थाना पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपितों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन