कैमूर पहाड़ी में बारिश से नदी में बढ़ा जलस्तर, पुल डूबा, गुप्ता धाम मार्ग पर आवागमन बंद

Updated:
विज्ञापन

गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली नदी का बढ़ा जलस्तर

कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने गुप्ता धाम जाने वाले मार्ग पर आवागमन रोक दिया है।

विज्ञापन

Gupta Dham Route Closed : कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते में नदी का पानी बढ़ने के कारण वन विभाग ने एहतियात के तौर पर आवागमन पर तत्काल रोक लगा दी है. नदी पर वन विभाग द्वारा बनाये गये पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है. ऐसे में इस मार्ग से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुल के ऊपर से बह रहा नदी का पानी

वन विभाग चेनारी के उप परिसर पदाधिकारी भीम कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुप्ता धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है.

श्रद्धालुओं और पर्यटकों से की अपील

भीम कुमार ने लोगों से अपील की कि जलस्तर सामान्य होने तक कोई भी व्यक्ति नदी पार करने या पुल के ऊपर से गुजरने का प्रयास न करे. खासकर श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को विभाग के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. प्रतिबंधित मार्ग पर जाने की कोशिश करने से दुर्घटना का खतरा हो सकता है.

फोटो कैप्शन:- गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली नदी कल जल स्तर बड़ा पुल के ऊपर से गुजरा हुआ पानी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन:- गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली नदी कल जल स्तर बड़ा पुल के ऊपर से गुजरा हुआ पानी | Prabhat Khabar Network

बारिश के बाद अचानक बढ़ जाता है जलस्तर

कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के बाद छोटी-बड़ी नदियों और बरसाती नालों में अचानक उफान आ जाता है. पानी का बहाव तेज होने के कारण कुछ ही समय में रास्तों पर पानी का दबाव बढ़ जाता है. पुल के ऊपर से पानी गुजरने की स्थिति में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए भी खतरा बढ़ जाता है.

कैमूर में Instagram पर हथियार लहराते फोटो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार, चौथे की तलाश में छापेमारी

वन विभाग की टीम रख रही नजर

वन विभाग की टीम गुप्ता धाम मार्ग और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है. विभाग के अनुसार जलस्तर कम होने और रास्ता सुरक्षित होने के बाद ही आवागमन बहाल करने पर निर्णय लिया जायेगा. तब तक लोगों को इस मार्ग से दूर रहने की सलाह दी गयी है.

फोटो कैप्शन:- गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली नदी कल जल स्तर बड़ा पुल के ऊपर से गुजरा हुआ पानी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन:- गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली नदी कल जल स्तर बड़ा पुल के ऊपर से गुजरा हुआ पानी | Prabhat Khabar Network

वीडियो में दिखा पानी का तेज बहाव

नदी के बढ़े जलस्तर और पुल के ऊपर से बह रहे पानी का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में पानी का तेज बहाव साफ दिखाई दे रहा है. इससे गुप्ता धाम मार्ग की मौजूदा स्थिति और खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है.

जलस्तर घटने के बाद खुलेगा गुप्ता धाम मार्ग

कैमूर पहाड़ी क्षेत्र की नदियों का जलस्तर कम होने के बाद ही गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते को दोबारा खोला जायेगा. वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी भीम कुमार ने कहा कि रास्ता सुरक्षित होने के बाद आवागमन बहाल किया जायेगा. तब तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों से प्रतिबंधित मार्ग पर नहीं जाने की अपील की गयी है.

बक्सर: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर खबर छपने के बाद जागा प्रशासन, तटबंधों पर EC बैग का भंडारण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन