कैमूर में शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, नशे की हालत में दो गिरफ्तार
थाने में पकड़े गए दोनों आरोपित | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बुधवार की रात शराब के खिलाफ चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में अकोढ़ी गांव निवासी प्यारेलाल मलाह और लसड़ा गांव निवासी राजकुमार यादव शामिल हैं.
आपके शहर में
जांच के दौरान दोनों लोगों के नशे में होने की हुई पुष्टि
पुलिस के अनुसार, छापेमारी और जांच के दौरान दोनों आरोपित नशे की हालत में मिले. इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
शराब पीने वालों और कारोबारियों पर पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब का सेवन करने और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब का सेवन या अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर नजर रख रही है.
अफसर वाली कुर्सी छोड़ बच्चों के बीच उतरीं जहानाबाद की DM, कभी खेला बास्केटबॉल तो कभी खाया खाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए