अफसर वाली कुर्सी छोड़ बच्चों के बीच उतरीं जहानाबाद की DM, कभी खेला बास्केटबॉल तो कभी खाया खाना

Updated:
विज्ञापन

बास्केटबॉल कोर्ट पर उतरीं डीएम

Jehanabad DM Tshering Y Bhutia School Inspection : जहानाबाद की डीएम छिरिङ वाई भूटिया अपनी प्रशासनिक कार्यशैली से ज्यादा अपने जमीनी अंदाज के लिए चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह बच्चों के साथ खेलते और मिड-डे मील खाते नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Jehanabad DM Tshering Y Bhutia : जहानाबाद की डीएम छिरिङ वाई भूटिया इन दिनों अपनी प्रशासनिक कार्यशैली से ज्यादा बच्चों के बीच अपने सहज और जमीनी अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. कभी वह सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ बास्केटबॉल कोर्ट पर खेलती नजर आ रही हैं, तो कभी बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर मिड-डे मील का स्वाद ले रही हैं. यही वजह है कि जहानाबाद की नई डीएम का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिर्फ स्कूल की व्यवस्थाओं की जांच नहीं की, बल्कि बच्चों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने की कोशिश भी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों संग खेल के मैदान में उतरीं डीएम

काजीसराय के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्मार्ट क्लास, साफ-सफाई और खेल सुविधाओं की समीक्षा की. इसके बाद वह छात्राओं के बीच खेल मैदान में पहुंचीं और उनके साथ बास्केटबॉल खेला. इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पासिंग, कोर्ट पोजीशनिंग और खेल की मूलभूत तकनीकों की जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

हर रोज खेलकूद कराने का दिया निर्देश- DM
हर रोज खेलकूद कराने का दिया निर्देश- DM

रोजाना तीन बजे खेलकूद कराने का निर्देश

जहानाबाद डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने स्कूल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और प्रतिदिन शाम तीन बजे खेल कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया. उनका मानना है कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील

अगले दिन डीएम ने कन्या मध्य विद्यालय, होरिलगंज का औचक निरीक्षण किया. यहां उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता की जांच के लिए बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया. उन्होंने भोजन के स्वाद, गुणवत्ता और उपलब्धता की जानकारी ली. डीएम ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है.

बच्चों संग खाया मिड-डे मील खाना
बच्चों संग खाया मिड-डे मील खाना

स्कूल में कम उपस्थिति पर जतायी चिंता

निरीक्षण के दौरान कक्षा 1 से 5 तक नामांकित 122 छात्रों में केवल 55 विद्यार्थी उपस्थित मिले. कम उपस्थिति पर डीएम ने चिंता जतायी. उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ नियमित पढ़ाई करने की सलाह दी.

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की भी की समीक्षा

समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण में डीएम ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों से जुड़ी विद्यार्थियों की समस्याओं को ऑनलाइन ट्रैकिंग के माध्यम से दर्ज कर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाये.

पोर्टल की भी की समीक्षा
पोर्टल की भी की समीक्षा

जमीनी निरीक्षण और डिजिटल समाधान पर जोर

डीएम की कार्यशैली में स्कूलों का औचक निरीक्षण, बच्चों से सीधे संवाद, खेलकूद को बढ़ावा और डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिखाई दे रहा है. काजीसराय और होरिलगंज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बच्चों के साथ सीधे जुड़कर उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश की.

कौन हैं जहानाबाद की डीएम छिरिङ वाई भूटिया

छिरिङ वाई भूटिया बिहार के जहानाबाद (Jehanabad DM) जिले की जिलाधिकारी हैं. वह 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से सिक्किम की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स और इसके बाद अर्थशास्त्र में एमए की पढ़ाई की है. जून 2026 में उन्होंने जहानाबाद के जिलाधिकारी के रूप में पदभार संभाला. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 13 वर्षों की सेवा में वह पांच अलग-अलग स्थानों पर नौ महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.

जहानाबाद में SC/ST Act मामले में पुलिस की कार्रवाई, फरार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन