ट्रैक्टर हटाने को कहा तो युवक से मारपीट, घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाये

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद में ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने नगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के निजामउद्दीनपुर स्थित राधा कृष्णा नगर, वार्ड नंबर आठ में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि शराब के नशे में धुत दबंगों ने युवक के साथ मारपीट करने के साथ उसके घर पर ईंट-पत्थर भी चलाये. मारपीट में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर पीड़ित रविरंजन कुमार ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद

पीड़ित के आवेदन के अनुसार, उसके घर के सामने पड़ोसी सुनील कुमार ने ट्रैक्टर लाकर खड़ा कर दिया था. इससे रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल निकालने में परेशानी हो रही थी. रविरंजन ने सुनील से ट्रैक्टर थोड़ा हटाने को कहा. आरोप है कि इस पर शराब के नशे में सुनील गाली-गलौज करने लगा और रविरंजन का कॉलर पकड़ लिया. हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया.

पिता और भाई के साथ घर पहुंचकर किया हमला

आरोप है कि कुछ देर बाद सुनील कुमार अपने पिता शुक्कू यादव और भाई विकास कुमार के साथ एकराय होकर रविरंजन के घर पहुंच गया. तीनों ने गाली-गलौज करते हुए घर पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. जब रविरंजन घर से बाहर निकला तो तीनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

इलाज के बाद गोली मारने की धमकी देने का आरोप

घटना के बाद परिजनों ने घायल रविरंजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने इलाज के बाद भी दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने और गोली मार देने की धमकी दी है. इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल है.

वीडियो साक्ष्य पेन ड्राइव में होने का दावा

रविरंजन का कहना है कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है. उन्होंने वीडियो को पेन ड्राइव में साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है. पीड़ित ने नगर थानाध्यक्ष से शुक्कू यादव, सुनील कुमार और विकास कुमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन