पेट्रोल-डीजल के दाम क्या बढ़े, शेयर मार्केट में दौड़ पड़े ऑयल कंपनियों के शेयर्स 

Updated:
विज्ञापन

ऑयल कंपनियों के शेयर्स में भारी तेजी (Photo: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

OMCs Shares: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और सस्ते कच्चे तेल से ऑयल कंपनियों का मुनाफा बढ़ा, जिससे OMCs के शेयर्स 5% तक चढ़े.

विज्ञापन

OMCs Shares: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच सोमवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs के शेयर्स में जोरदार तेजी देखने को मिली.इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 3% से 5% तक चढ़ गए. इसकी बड़ी वजह पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बार हुई बढ़ोतरी और दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट रही.

विज्ञापन

आखिर शेयर्स में तेजी क्यों आई?

सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.  इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. इसी बीच इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड करीब 5% टूटकर 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया. यानी कंपनियों के लिए कच्चा तेल सस्ता हो रहा है, लेकिन पेट्रोल-डीजल महंगा बिक रहा है. इससे कंपनियों का मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है और इसी वजह से इन्वेस्टर्स ने OMC शेयर्स में खरीदारी बढ़ा दी. 

कितनी बढ़ चुकी हैं कीमतें?

15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं. 

  • 15 मई को 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • 19 मई को 90 पैसे की बढ़ोतरी
  • 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
  • 25 मई को फिर 2.61 रुपये-2.71 रुपये की बढ़ोतरी

लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर दबाव बढ़ रहा है. ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने और रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है. 

बड़े शहरों में क्या हैं नए रेट?

नई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये पहुंच गया. चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हालांकि अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होने की वजह से कीमतों में फर्क देखने को मिलता है. 

कच्चा तेल सस्ता क्यों हुआ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है. इसी बयान के बाद बाजार को सप्लाई सुधरने की उम्मीद मिली और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आ गई. 

ये भी पढ़ें: थम नहीं रही तेल की मार, 25 मई को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola