Gold-Silver Rate Today: पटना से लखनऊ तक बदले रेट, जानिए 9 सितंबर को गहने खरीदने में जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत
सोने-चांदी के गहनों का कलेक्शन
सोने-चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं. जानिए पटना, लखनऊ और दिल्ली समेत अपने शहर में आज सोना और चांदी किस भाव पर मिल रही है.
Gold-Silver Rate Today: 9 सितंबर को अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बाजार में मामूली हलचल देखने को मिल रही है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए दरें कल के क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के हिसाब से हैं. आज देश में 24 कैरेट सोना ₹15,536 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,241 प्रति ग्राम के स्तर पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है और यह ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
सोने के रेट में कितना आया बदलाव?
आज देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,55,360 दर्ज हुआ, जो कल के मुकाबले ₹10 मामूली बढ़ा है. वही 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए ₹1,42,410 पर मिल रहा है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले कीमतों में बहुत बड़ी उछाल न होना ग्राहकों के लिए राहत की बात है.
सोने का शहरवार भाव (10 ग्राम 24 कैरेट):
| शहर | आज का रेट (9 Sep) | कल का रेट (8 Sep) | कितना घटा/बढ़ा |
| पटना | ₹1,55,410 | ₹1,55,400 | + ₹10 |
| लखनऊ | ₹1,55,510 | ₹1,55,500 | + ₹10 |
| रांची | ₹1,55,360 | ₹1,55,350 | + ₹10 |
| मुंबई | ₹1,55,360 | ₹1,55,350 | + ₹10 |
| दिल्ली | ₹1,55,510 | ₹1,55,500 | + ₹10 |
| कोलकाता | ₹1,55,360 | ₹1,55,350 | + ₹10 |
| चेन्नई | ₹1,55,680 | ₹1,55,670 | + ₹10 |
चांदी की कीमतों में क्या रही हलचल?
चांदी के बाजार में आज थोड़ी नरमी देखने को मिली है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,49,900 दर्ज की गई, जो कल के मुकाबले ₹100 सस्ती हुई है. 10 ग्राम चांदी का रेट ₹2,499 चल रहा है.
चांदी का शहरवार भाव (1 किलोग्राम):
| शहर | आज का रेट (9 Sep) | कल का रेट (8 Sep) | कितना घटा/बढ़ा |
| पटना | ₹2,49,900 | ₹2,50,000 | - ₹100 |
| लखनऊ | ₹2,49,900 | ₹2,50,000 | - ₹100 |
| रांची | ₹2,49,900 | ₹2,50,000 | - ₹100 |
| मुंबई | ₹2,49,900 | ₹2,50,000 | - ₹100 |
| दिल्ली | ₹2,49,900 | ₹2,50,000 | - ₹100 |
| कोलकाता | ₹2,49,900 | ₹2,50,000 | - ₹100 |
| चेन्नई | ₹2,54,900 | ₹2,55,000 | - ₹100 |
(ध्यान दें: ऊपर दिए गए रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. खरीदारी से पहले स्थानीय सुनार से सटीक भाव जरूर पूछ लें.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए