देशभर में लगातार 3 दिन और महाराष्ट्र 4 दिन बैंक बंद, 11 सितंबर से नहीं होगा ब्रांच का काम, जानें वजह

Updated:
विज्ञापन

बैंक बंद का सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र में बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर में एक लंबा ब्रेक आने वाला है. 10 सितंबर को निपटा ले अपना जरूरी काम, क्योंकि 11 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर में एक लंबा ब्रेक आने वाला है. 11 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर जाने वाले हैं. इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार है. इस तरह देशभर में लगातार 3 दिन और महाराष्ट्र में लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि 14 सितंबर को महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के कारण बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. बैंक कर्मचारी पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, Performance Linked Incentive (PLI) योजना से जुड़े मुद्दों और अन्य लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. इससे खासकर बैंक शाखाओं में होने वाला काम प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीर

12 से 14 सितंबर तक छुट्टियां

हड़ताल के अगले दिन यानी 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है, जिस दिन बैंक शाखाएं बंद रहती हैं. 13 सितंबर को रविवार है. इसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Pune Railway: 19 सितंबर से 67 ट्रेनें रद्द या डायवर्ट, गणपति में सफर से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

इस तरह महाराष्ट्र में 11, 12, 13 और 14 सितंबर को लगातार चार दिन बैंक की शाखाओं में काम प्रभावित रहेगा. इसलिए अगर आपको चेक जमा करना, कैश निकालना-जमा करना, बैंक ड्राफ्ट, KYC या किसी अन्य शाखा से जुड़े जरूरी काम हैं, तो उन्हें 10 सितंबर तक निपटा लें, ताकि लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से परेशानी न हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola