PM Kisan Yojana : किसानों को मिलेंगे ₹10,000 सालाना? वायरल दावे का जानें सच

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल पर अपडेट चेक करता किसान, सांकेतिक तस्वीर (PC : AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सालाना रकम बढ़ाने की चर्चा के बीच बड़ी खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा था कि अब किसानों को सालाना 10,000 रुपये मिलने वाले हैं. जानें दावे की सच्चाई.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana : PM Kisan Samman Nidhi @pmkisanofficial नाम के एक्स अकाउंट ने इस दावे पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि किसानों को अब हर साल 10,000 रुपये मिलेंगे. यह दावा भ्रामक है. सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन

पीएम किसान योजना के तहत अभी भी पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए किसान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे दावों पर भरोसा न करें और योजना से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों को ही देखें.


कब आ सकती है 24वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 जून को DBT के जरिए करीब ₹18,880 करोड़ की 23वीं किस्त जारी किए जाने के बाद अब देश भर के किसानों की निगाहें 24वीं किश्त पर टिकी हुई हैं. हालांकि केंद्र सरकार ने अभी किश्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अगली किश्त अक्टूबर महीने में आ सकती है.


ये भी पढ़ें: PM Kisan: खाते में नहीं आए 2000 रुपये? तुरंत सुधारें ये 3 गलतियां, आ जाएगी अटकी हुई किस्त

कहीं अटक न जाए ₹2,000 की किस्त, तुरंत निपटाएं ये जरूरी काम

क्या आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं? अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं? तो एक बार अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें कि आपका नाम और भुगतान की स्थिति सही है या फिर उसमें कुछ गड़बड़ी है. साथ ही बैंक खाते की जानकारी, आधार लिंकिंग और e-KYC भी जरूर जांच लें. इनमें कोई गलती होने पर किस्त अटक सकती है. इसलिए समय रहते सभी जानकारी सही कर लेना बेहतर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola