पूर्णिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल, GMCH में चल रहा इलाज
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 25 May 2026 11:20 AM
Purnia Road Acciden
Purnia Road Accident :पूर्णिया के गुलाबबाग-कसबा बायपास सड़क पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Purnia Road Accident : पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट. पूर्णिया शहर के गुलाबबाग-कसबा बायपास सड़क पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
सुबह साढ़े नौ बजे हुआ बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुलाबबाग-कसबा बायपास सड़क पर हुआ. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक कसबा की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक उसे अपनी चपेट में ले लिया.
ट्रक के पहियों के बीच फंसी बाइक
हादसे के दौरान बाइक सीधे ट्रक के पहियों के बीच जा फंसी. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार यदि ट्रक चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रक चालक की सूझबूझ से युवक की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने दिखाई मानवता
घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को खून से लथपथ हालत में जीएमसीएच भिजवाया. लोगों की तत्परता के कारण घायल को समय पर इलाज मिल सका.
घायल की पहचान अब तक नहीं
फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस भी घायल की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है.
बायपास सड़क पर बढ़ रहे हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलाबबाग-कसबा बायपास सड़क पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
Also Read: भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाली पार्टी : सम्राट चौधरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










