भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाली पार्टी : सम्राट चौधरी

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

संगठनात्मक यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Patna News: पटना सिटी में रविवार को संगठनात्मक जिला पटना महानगर द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026’ के समापन सत्र को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से युक्त सशक्त संगठन ही विकसित बिहार एवं विकसित भारत का आधार है.

विज्ञापन

Patna News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान का समापन पटना सिटी में रविवार को संगठनात्मक जिला पटना महानगर द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026’ के समापन सत्र को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से युक्त सशक्त संगठन ही विकसित बिहार एवं विकसित भारत का आधार है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है, जो समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है.

एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर आधारित : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत भाजपा की कार्यशैली की मूल नींव हैं. ऐसे प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ संगठनात्मक दृष्टि से भी अधिक सशक्त बनाते हैं. इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Chaudhary) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर एक नई पहचान स्थापित कर रहा है. उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना का विकास, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल प्रगति तथा युवाओं के लिए अवसर सृजन जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं.

बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभवों को समाज के बीच ले जाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें. साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित बिहार एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

ALSO READ: बिहार AI Summit में GNSU के छात्रों का अभिनव प्रयास: किसानों के लिए विकसित किया गया एग्री हेल्थ एआई प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन