पूर्णिया के चोपड़ा बाजार में चोरी, ताला तोड़कर नकदी, CCTV कैमरा और LCD लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

5 पूर्णिया 9- जांच पड़ताल करती पुलिस  | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाजार में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया. रात में दुकान का ताला तोड़कर करीब 95 हजार रुपये की नकदी, सामान, CCTV कैमरा और LCD उड़ा ले गए. घटना से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Purnia News: पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाजार में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर लगभग 95 हजार रुपये मूल्य की नकदी और सामान की चोरी कर ली. घटना का पता बुधवार सुबह तब चला, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे. चोरी की सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है. खास बात यह है कि चोर दुकान में लगे CCTV कैमरा और LCD भी अपने साथ ले गए, जिससे पहचान की संभावना कम हो गई.

सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा मिला ताला

जानकारी के अनुसार जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुवन वार्ड संख्या-03 निवासी सरोज कुमार, पिता जागेश्वर साह, चोपड़ा बाजार स्थित सब्जी मंडी में अपनी दुकान चलाते हैं.

मंगलवार रात लगभग 10 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे. बुधवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला.

नकदी के साथ CCTV और LCD भी चोरी

दुकान के अंदर जांच करने पर पता चला कि चोर CCTV कैमरा, LCD, 35 हजार रुपये नकद, लगभग 13 हजार रुपये के सिक्के तथा 10 और 20 रुपये के नोट लेकर फरार हो गए.

दुकानदार के अनुसार कुल नुकसान करीब 95 हजार रुपये का हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद सरोज कुमार ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान तथा आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की.

Purnia News: बाजार के व्यापारियों में बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है.

व्यापारियों ने मांग की है कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और बाजार क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Also Read: बांकीपुर में हार के बाद BJP में मंथन शुरू, CM सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे प्रदेश कार्यालय, बंद कमरे में चल रही है बैठक

Also Read: मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन