अब व्हाट्सएेप से करें गैस की बुकिंग, इंडेन ने शुरू की सुविधा

Updated at : 30 Dec 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
अब व्हाट्सएेप से करें गैस की बुकिंग, इंडेन ने शुरू की सुविधा

7588888824 नंबर पर करना होगा व्हाट्सऐप धनबाद : अब रसोई गैस के लिए बुकिंग करना आसान हो गया है. आइवीआरएस और एसएमएस से गैस की बुकिंग के बाद इंडेन ने व्हाट्सऐप से गैस बुकिंग की सुविधा शुरू की है. हालांकि यह सुविधा अभी ट्रायल पर है. झारखंड और बिहार के ग्राहक इस सुविधा का लाभ […]

विज्ञापन
  • 7588888824 नंबर पर करना होगा व्हाट्सऐप
धनबाद : अब रसोई गैस के लिए बुकिंग करना आसान हो गया है. आइवीआरएस और एसएमएस से गैस की बुकिंग के बाद इंडेन ने व्हाट्सऐप से गैस बुकिंग की सुविधा शुरू की है. हालांकि यह सुविधा अभी ट्रायल पर है. झारखंड और बिहार के ग्राहक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. बुकिंग करना भी काफी आसान है. बस आपको एक नंबर पर व्हाट्सएप करना है और गैस की बुकिंग हो जायेगी.
इस नंबर पर करें व्हाट्सऐप : जिन ग्राहकों को व्हाट्सऐप के माध्यम से बुकिंग करनी है, उनको अपने मोबाइल में 7588888824 नंबर सेव करना होगा. सेव करने के बाद व्हाट्सएप दिखेगा. बुकिंग के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिख कर व्हाट्सऐप करना होगा.
जबकि दूसरे मोबाइल नंबर से रिफिल बुकिंग के लिए ग्राहकों को REFILL#17 डिजिट का कंज्यूमर आइडी नंबर लिख कर व्हाट्सऐप करना होगा. जबकि बुकिंग को ट्रैक करने के लिए STATUS< #Order Number > लिख कर व्हाट्सऐप करना होगा. बुकिंग के बाद ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं. व्हाट्सऐप के माध्यम से ही इसका लिंक भेजा जा रहा है.
इंडियन ऑयल वन ऐप से भी कर सकते हैं बुकिंग : इन सुविधाओं के अलावा आप अपने मोबाइल नंबर पर इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड करने के बाद इसके माध्यम से गैस के लिए बुकिंग कर सकते हैं. इस ऐप के माध्यम से कई सारी सुविधाएं मिलेंगी.
गैस बुकिंग, बुकिंग हिस्ट्री ट्रैक करना, डिस्ट्रीब्यूटर बदलना, नये कनेक्शन, मैकेनिक सर्विस के लिए अनुरोध, कस्टमर सपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी. इसके लिए ग्राहकों के लिए वैध मोबाइल नंबर और इमेल आइडी होना अनिवार्य है. आइवीआरएस और एसएमएस से बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9708024365 है. यह नंबर झारखंड और बिहार दोनों राज्य के ग्राहकों के लिए है.
तमिलनाडु और पंजाब में व्हाट्सऐप से गैस बुकिंग की सुविधा शुरू की गयी है. जबकि झारखंड और बिहार में यह ट्रायल पर चल रहा है. लोग बुकिंग कर सकते हैं. बुकिंग सफलतापूर्वक हो रही है.
हरीश दीपक, चीफ मैनेजर (एलपीजी, सेल्स), इंडेन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola