महिला चिकित्सक ने सीएस को लिखा पत्र कहा-भय का माहौल, नहीं कर सकती काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 2:23 AM

विज्ञापन

धनबाद : निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद केंद्र की चिकित्सक डॉ श्वेता ने सिविल सर्जन, एसएसपी, एसपी, निरसा थानेदार व आइएमए को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. डॉ श्वेता ने कहा कि 19 अप्रैल को मासस नेता सुकेश मुखर्जी ने उनके सरकारी काम में बाधा डाली. […]

विज्ञापन

धनबाद : निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद केंद्र की चिकित्सक डॉ श्वेता ने सिविल सर्जन, एसएसपी, एसपी, निरसा थानेदार व आइएमए को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. डॉ श्वेता ने कहा कि 19 अप्रैल को मासस नेता सुकेश मुखर्जी ने उनके सरकारी काम में बाधा डाली.

उनके साथ गाली-गलौज की. लोग मारने-पीटने पर उतारू थे. ऐसे में केंद्र में भय का माहौल है. ऐसे भय के माहौल में काम नहीं किया जा सकता है. एक महिला होने के बाद भी मुझे काफी अपमानित किया गया. इस कारण मैं काफी तनाव में आ गयी हूं, मेरा भी सम्मान है. काफी दुखी हूं. श्री मुखर्जी के इस कृत से पूरे केंद्र में भय का माहौल है.

ऐसे शख्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये. नहीं तो ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकती. उन्होंने कहा अस्पताल में संसाधन नहीं है, तो इसकी लिए चिकित्सक जिम्मेदार नहीं हो सकते हैं. इधर, मामले पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व झासा ने विरोध जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola