धनबाद में बोले भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा- चौकीदार नहीं जीजा की चिंता करें राहुल गांधी

Updated at : 09 Feb 2019 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में बोले भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा- चौकीदार नहीं जीजा की चिंता करें राहुल गांधी

– 2019 का चुनाव धर्म युद्ध के सामान – नरेंद्र मोदी कोई साधारण आत्मा नहीं – सड़कपति से अरबपति कैसे बन गये वाड्रा विशेष संवाददाता, धनबाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि चौकीदार चोर नहीं हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौकीदार को छोड़ अपने जीजा की चिंता करें. एक लाख से […]

विज्ञापन

– 2019 का चुनाव धर्म युद्ध के सामान

– नरेंद्र मोदी कोई साधारण आत्मा नहीं

– सड़कपति से अरबपति कैसे बन गये वाड्रा

विशेष संवाददाता, धनबाद

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि चौकीदार चोर नहीं हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौकीदार को छोड़ अपने जीजा की चिंता करें. एक लाख से भी कम पूंजी से व्यवसाय शुरू करने वाले रॉबर्ट वाड्रा कैसे तीन सौ करोड़ की कंपनी के मालिक हो गये. अगला चुनाव भ्रष्टाचार बनाम नरेंद्र मोदी होगा.

शनिवार को यहां न्यू टाउन हॉल में भाजपा के तीन लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए श्री पात्रा ने उक्त बातें कहीं. लगभग आधा घंटे के संबोधन में भाजपा प्रवक्ता पीएम की तारीफ व गांधी परिवार पर हमला करते रहे. बोले 2019 का आम चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है. यह धर्म युद्ध के सामान है. जहां एक तरफ न कभी थकने और हार मानने वाले नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ सीबीआई, ईडी से परेशान घोटालेबाज हैं. वोट देने से पहले एक मिनट के लिए अपनी आंखें बंद कर सोचें कि देश की तरक्की चाहते हैं या मजबूर सरकार.

राहुल, प्रियंका को बंटी-बबली बताया

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी को देश के विकास की चिंता नहीं है. उन्हें तो अपने दोनों बच्चों बंटी-बबली के भविष्य की चिंता है. कहा गांधी परिवार के लोग पिछले 70 वर्षों से सूती पहन कर देश को लूटते रहे हैं. राफेल डील पर राहुल गांधी इसलिए चिल्ला रहे हैं क्योंकि दूसरी कंपनी ने गांधी परिवार को मोटी दलाली की पेशकश की है. राफेल डील भी यूपीए के समय हुई थी. मोदी सरकार ने तो उसी को बढ़ाया है.

उन्‍होंने कह कि रॉबर्ट वाड्रा एक लाख से भी कम पूंजी लेकर बाजार में उतरे. उन्हें बताना होगा कैसे लंदन में गली-गली में करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी. जीजा को परेशान देख कर ही साला चिल्ला रहे हैं.

कालाधन निकालने के लिए नोटबंदी किया

श्री पात्रा ने कहा कि कालाधन को बाहर निकलवाने के लिए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी जैसे कड़े कदम उठाये. यह देश हित में है. ऐसा निर्णय लेने के लिए 56 इंच के सीना की जरूरत है. इसी तरह जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स वही लोग कह रहे हैं जो देश को लूटते रहे हैं. कहा कि जीएसटी के कारण कुछ लोगों को शुरू में परेशानी हुई. उन्हें दूर किया गया. जीएसटी से टैक्स ज्यादा देना पड़ सकता हो. लेकिन, इन कारणों से मोदी जैसे शख्सियत को झुकने नहीं दें. ट्रिपल तलाक को कानूनन खत्म करने की हिम्मत मोदी जैसे पीएम ही ले सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola