Dhanbad News: बरवाअड्डा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Published by :ASHOK KUMAR
Published at :12 May 2026 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: बरवाअड्डा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों की मौत

जीटी रोड पर किसान चौक स्थित ओवरब्रिज पर हुआ हादसा. राजगंज के रहने वाले थे दोनों मृतक

विज्ञापन

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर किसान चौक स्थित ओवरब्रिज पर दिल्ली-कोलकाता लेन में सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बाइक जेएच 10बीटी 2693 पर सवार दो युवक लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. मृतक की पहचान निमाई बाउरी व मनोज बाउरी के रूप में हुई है. हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है.

13 को है बहन की शादी, गांव में पसरा मातम

राजगंज थाना क्षेत्र के काशीटांड (करणपुरा) के दो चचेरे भाई निमाई बाउरी व मनोज बाउरी के बरवाअड्डा में घटित सड़क हादसे में हुई मौत की खबर आते ही यहां मातम पसर गया. बताया जाता है कि मृतकों के रिश्ते की चचेरी बहन की शादी 13 मई को होने वाली है. इस घटना से परिवार व बस्ती में शादी की खुशी गम में बदल गया. बताया जाता है कि दोनों भाई अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने टुंडी गए थे. दुर्घटना में दोनों की मौत की सूचना मिलने पर परिजन देर रात एसएनएमएमसीएच पहुंचे.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola