मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम रोका
Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 04 May 2025 10:51 PM
चितरा में कामकाज लगभग पांच घंटे किया ठप, हुई नोकझोंक
चितरा. एसपी माइंस अंतर्गत तुलसीडाबर गांव के विस्थापितों ने मांगों को लेकर चितरा कोलियरी स्थित दमगढ़ा आउटसोर्सिंग कंपनी का कामकाज लगभग पांच घंटे ठप कर दिया. बताया जाता है कि तुलसी डाबर गांव के विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा नहीं मिलने व प्रखंड मुख्यालय द्वारा वंशावली निर्गत नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों व आउटसोर्सिंग कंपनी के बीच तनातनी होती रहती है. रविवार की सुबह तुलसीडाबर गांव के एक विस्थापित परिवार ने आउटसोर्सिंग कंपनी का कामकाज ठप कर दिया. मालूम हो कि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा दमगढ़ा पैच का ओबी तुलसी डाबर गांव स्थित ओबी डंप में फेंका जा रहा था, जिसे फेंकने पर रोक लगा दिया गया. इससे कई हाइवा डंपर खड़ी रही. मिली जानकारी के अनुसार इसकी सूचना कंपनी के माइनिंग इंचार्ज को मिलने पहुंचे. इसके बाद विस्थापित परिवार व माइनिंग इंचार्ज के बीच नोकझोंक हो गयी. यह भी बताया जाता है कि इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. उधर, कोलियरी प्रबंधन द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी को कोलियरी प्रबंधन की ओर से संकेत दिए जाने के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी का कामकाज चालू हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










