Deoghar news : सास, बहू व पति सम्मेलन के जरिये परिवार नियोजन के फायदे बताये, किया जागरूक

Published by : BALRAM Updated At : 24 Mar 2025 7:42 PM

विज्ञापन

करौं के प्राइमरी स्कूल सियाकनारी में सास, बहू व पति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को परिवार नियोजन के फायदे बताये गये. क्विज का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन

करौं . प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी में स्वास्थ्य शिक्षा परिवार कल्याण विभाग रांची व जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सास, बहू व पति सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड परिवार कल्याण विभाग के बीटीटी पंकज कुमार राय ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाना है. इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर परिवार नियोजन के लिए कार्य करना होगा. परिवार नियोजन के लिए सभी महिलाओं व पुरुषों को आगे आना होगा. किशोरियों की कम उम्र में शादी न हो इस पर हम सभी को ध्यान रखना होगा. उन्होंने कहा कि शादी कम से कम 21 साल के बाद ही करनी चाहिए. पहला बच्चे से दूसरे बच्चे का अंतराल कम से कम तीन वर्ष रखना जरूरी है. तभी हम इस अभियान को सफल बना सकते है. बताया कि सरकार ने कम उम्र में शादी करने के लिए दंडनीय कानून बनाने के साथ जुर्माना लगाने का भी नियम बनाया गया है. कहा कि दो बच्चे के बाद महिलाओं को बंध्याकरण व पुरुष को नसबंदी करा लेनी चाहिए. इस अवसर पर क्विज का आयोजन किया गया. क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. क्विज में काजल कुमारी, करिश्मा कुमारी, रूपा कुमारी, मिथिलेश राजवार, क्रांति कुमारी, अंजली देवी सफल हुए. मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी, सेविका चिंता महथा, सहायिका सरिता देवी, सहिया साथी सुसंती देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola