बुच्ची गांव में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
बुच्ची गांव में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल

देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुच्चि गांव का मामला

विज्ञापन

देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बुच्चि गांव में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है, जिसमें अफरोज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति ने थाना प्रभारी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित अफरोज अंसारी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसके चाचा द्वारा उसकी निजी जमीन में जबरन रास्ता मांगा जा रहा था. रास्ता देने से इनकार करने पर आलम अंसारी, अब्बास अंसारी, फहीम अंसारी एवं खुर्सिस अंसारी ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए देवीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola